सेना ने हनजाना स्कूल को दी मोबाइल लाइब्रेरी
संवाद सहयोगी नौशहरा भारतीय सेना की कलाल आरआर द्वारा द्वारा शुक्रवार को हाई स्कूल हनजाना को मोबाइल लाइब्रेरी प्रदान की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 05:21 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा: भारतीय सेना की कलाल आरआर द्वारा द्वारा शुक्रवार को हाई स्कूल हनजाना को मोबाइल लाइब्रेरी प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कई किताबें उपलब्ध हो सकेंगी।
भारतीय सीमा की सुरक्षा के साथ स्थानीय लोगों को सुविधाएं देने में भी आगे रहती है। सेना के द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सद्भावना तहत सरकारी हाई स्कूल हनजाना को मोबाइल लाइब्रेरी प्रदान की गई है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए सेना की 33 आरआर के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना आपकी है। हमारे से देश के विकास एवं खासकर शिक्षा के विकास में जितनी मदद हो सकती है हम कर रहें है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें