गौरी नंदन को किया विदा
By Edited By: Published: Tue, 09 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 09 Sep 2014 01:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के संन्यास आश्रम में स्थापित गणपति जी की मूर्ति को सोमवार शाम को विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी।
इस अवसर पर महा मंडलेश्वर राज गुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। एसवीएस वीमेन कॉलेज के पास नदी में मूर्ति को विसर्जित किया गया। संन्यास आश्रम से शोभायात्रा भी निकाली गई जो विभिन्न बाजारों एवं मार्गो से होती हुई एसवीएस महिला कॉलेज पहुंची। यहां पर स्वामी जी की अध्यक्षता में मंत्रोच्चारण किया गया और उसके बाद मूर्ति को नदी में विसर्जित कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्द आना। परिवार के सुख-समृद्धि की भी कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें