विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुंछ में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तानी आर्मी ने की गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Published: Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में रविवार देर रात आतंकियों की घुसपैठ कराने के प्रयास में पाकिस्तानी सेना ...और पढ़ें

घुसपैठियों को भेजने के लिए पाकिस्तान ने गोलीबारी की इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घुसपैठियों को भेजने के लिए पाकिस्तान ने गोलीबारी की इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पाकिस्तानी गोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश।
  2. भारतीय सेना की सख्त जवाबी कार्रवाई में नाकाम हुई साजिश।

जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में रविवार देर रात आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की आड़ में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद भारतीय सेना ने घुसपैठ को नाकाम बना दिया। सीमा पर अभी तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार देर रात भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी पर आतंकियों के दल को घुसपैठ का प्रयास करते हुए देख गोलीबारी शुरू कर दी। इतने में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

सुबह में शुरू किया जाएगा तलाशी अभियान

दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। सुरक्षाबलों ने एलओसी के आसपास क्षेत्र को घेर लिया है। सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सेना के उच्च अधिकारी सीमा पर बने हालात पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'संसद ने बनाए हैं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने वाले कानून', ओम बिरला बोले- 'संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने की भावना'