बारिश से तापमान में आई गिरावट
संवाद सहयोगी पुंछ जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बारिश के चलते किसानों के खेतों में लहलहा रही फसल भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। लगातार बारिश होने से अपनी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
वहीं, लॉक डाउन के साथ मूसलधार बारिश से लोग अपने घरों से नहीं निकले। आज पुलिसकर्मियों को लोगों को घरों में खदेड़नी की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। जिला मुख्यालय के बाजार सुनसान नजर आए। सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे। लोगों ने कहा कि पिछले साल अब तक गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन इसबार अभी ठंड वापस लौट आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें