विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुंछ में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, ढूंढ निकाला आतंकियों का ठिकाना; AK-47 व 6 ग्रेनेड बरामद

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:27 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुंछ के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

  2. AK-47 राइफल, 6 हैंड ग्रेनेड और गोलियां बरामद

  3. सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

जागरण सवांददाता, पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों को आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुरनकोट इलाके के सजवान सेक्टर स्थित सथरबन के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

सेना की आरआर (RR) बटालियन, रोमियो फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मौके से एक AK-47 राइफल, 30 राउंड गोलियां, 6 हैंड ग्रेनेड और मेडिकल सप्लाई बरामद की गई है।

बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को वहीं पर नष्ट किया नष्ट

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन सुरनकोट सेक्टर की RR बटालियन, रोमियो फोर्स और J&K पुलिस ने खास जानकारी के आधार पर चलाया था।

उन्होंने बताया कि इलाके की बारीकी से तलाशी लेने पर एक प्राकृतिक गुफा मिली, जिसमें एक AK-47 राइफल, 30 राउंड गोलियां, छह ग्रेनेड और मेडिकल का सामान छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने आगे बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को वहीं पर नष्ट कर दिया।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में लश्कर आतंकियों को पनाह देने वाले 'मामा गैस' की संपत्ति जब्त, एनआईए की बड़ी कार्रवाई