रहस्यमय हालात में नदी में गिरी महिला
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के बहेरामगला क्षेत्र में महिला रहस्यमय परिस्थितियों में नदी में
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : बहेरामगला क्षेत्र में एक महिला रहस्यमय हालात में नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को नदी से बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया।
शाजिया कौसर पत्नी तौफैल हुसैन नदी में गिर गई। लोगों ने महिला को नदी मे गिरते हुए देखा तो उसी समय बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने किसी तरह महिला को नदी से निकाल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें