ट्रैक्टर खेत में पलटा, एक की मौत दो घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के गुलपुर करमाडा क्षेत्र में ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसे
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के गुलपुर करमाडा क्षेत्र में ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गुलपुर से करमाड़ा क्षेत्र में जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर करमाडा में पहुंचा, उसी समय ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। उसी समय ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार शहराज पुत्र मुहम्मद जावेद निवासी करमाड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मुहम्मद फजल व मुहम्मद अकरम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बालक के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।