विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LoC के पास सेना की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, मेंढर में गश्त के दौरान मिलीं 2 लैंडमाइन्स

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:41 PM (IST)

सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान दो लैंडमाइन्स का पता लगाकर ...और पढ़ें

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर किया लैंडमाइन को निष्क्रिय।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर किया लैंडमाइन को निष्क्रिय।

HighLights

  1. पुंछ के मेंढर सेक्टर में सेना को मिलीं दो लैंडमाइन्स

  2. नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान विस्फोटक उपकरणों का पता चला

  3. बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से लैंडमाइन्स को नष्ट किया

जागरण संवाददाता, पूंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने सोमवार को दो लैंडमाइन्स का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों बारूदी सुरंगें मेंढर सेक्टर के बसूनी टॉप इलाके में सीमा बाड़ के पास सेना की गश्ती पार्टी को मिलीं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे गश्त के दौरान सेना के जवानों की नजर संदिग्ध विस्फोटक उपकरणों पर पड़ी। इसके बाद एहतियात के तौर पर इलाके को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

आर्मी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बम निरोधक दस्ते ने दोनों लैंडमाइन्स को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, LoC के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोधी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में लैंडमाइन्स मौजूद हैं।

भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण कई बार ये अपनी मूल जगह से खिसक जाती हैं, जिसके बाद सुरक्षा बल उन्हें तलाश कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करते हैं। सेना की सतर्कता से संभावित हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में AI और रोबोटिक्स से होगी खेती! उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- कृषि-बागवानी की बदलेगी तस्वीर