Move to Jagran APP

केंद्रीय विद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

संवाद सहयोगी पुंछ सुंदरनबनी में सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय में स्थित केंद्रीय विद्यालय द्वार

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 06:17 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 06:17 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
केंद्रीय विद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

संवाद सहयोगी, पुंछ : सुंदरनबनी में सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय में स्थित केंद्रीय विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आभासी माध्यम फेसबुक लाइव से राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह में मंच संचालन टीजीटी गणित शिक्षक सतीश कुमार ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ टीजीटी खेल एवं शारीरिक शिक्षक नसीब सिंहद्वारा आनलाइन किया गया। खेल एवं शारीरिक शिक्षक ने हाकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों से विद्यार्थियों अभिभावकों एवं शिक्षकों को परिचित करवाया। विद्यालय की एक छात्रा पद्मश्री द्वारा एक सुंदर प्रस्तुति की गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता में विद्यालय की ओर से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की गई।

इसके बाद टीजीटी सामाजिक विज्ञान दीपक कुमार ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महामारी के समय अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राम कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे संघर्षशील व्यक्तित्व छिपा होता है। मेजर ध्यानचंद के संघर्षपूर्ण जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि आज आनलाइन माध्यम से सभी विद्यार्थी अपने शिक्षकों से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खेल एवं शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे आगामी प्रयासों की भी जानकारी देते हुए सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.