पागल कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काटा
संवाद सहयोगी पुंछ देशभर की तरह सीमावर्ती जिला पुंछ में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन घो
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 01:49 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : देशभर की तरह सीमावर्ती जिला पुंछ में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रशासन ने सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक घर के सामान की खरीदारी के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत दी थी। जैसे ही स्थानीय लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे, तभी एक पागल कुत्ते ने पुंछ बाजार में प्रवेश कर लोगों को काटना शुरू कर दिया। जब तक लोगों को समझ में आता, पागल कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काट लिया। बाजार में हड़कप मच गया। लोगों को जहा जगह मिली, उसी तरफ भागकर अपनी जान बचाई। एक घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें