नियंत्रण रेखा पर बने नवग्रह मंदिर के भंडारे में उमड़ श्रद्धालु
संवाद सहयोगी पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित देरीया गांव अजोट में नव
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित देरीया गांव अजोट में नव ग्रह मंदिर की स्थापना पर जम्मू सभाग के इलावा दूसरे राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंद्रह दिन से मंदिर में पाठ चल रहे थे। जिसमें हजारों की संख्या में भगत पहुंच रहे थे।
शुक्रवार सुबह पाठ के भोग उपरांत सनातन धर्म के अनुसार मंदिर में मुर्ती स्थापना के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक संत महात्माओं के साथ सुंदरबनी के बनपुरी से गुरु गोसाईं भूषण महाराज विशेषतौर पर पहुंचे। पाठ के भोग उपरात हवन में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के इलावा सेना के अधिकारियों ने भाग लिया और हवन में आहुती डाली। दोपहर बाद हवन में पूर्ण आहुति डाले जाने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में सभी धर्मो के लोगो ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के दौरान नव ग्रह की मूíतयों के अलावा 1008 सदगुरू बाबा काशी गिरि जी बाणगंगा वाले बनपुरी की भी मुर्ती स्थापित की गई। उल्लेखनीय हैं कि जिला में ऐसा पहला विशाल मंदिर है जिस में नव ग्रह की मुíतयों की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले के प्रशासनिक अधिकारियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।