सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, अध्यापक फरार
जागरण संवाददाता, पुंछ : शहर से सटे गांव में मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आय
जागरण संवाददाता, पुंछ : शहर से सटे गांव में मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दोनों आरोपित करीबी रिश्तेदार हैं। इनमें से एक उसी स्कूल का अध्यापक है, जिसमें पीड़िता पढ़ती है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अध्यापक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता को जज के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने बयान कलमबंद करवाए।
छात्रा ने आरोप लगाया था कि दो लोगों ने उसे बंधक बनाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी अजहर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा मुहम्मद रफीक जो सरकारी अध्यापक है, घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। दोनों आरोपितों ने नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने जज के समक्ष दोनों के नाम उजागर किए हैं।