पुलिस स्टेशन को सैनिटाइज कर मास्क बांटे
संवाद सहयोगी पुंछ जिला के मेंढर पुलिस स्टेशन को सैनिटाइज कर ड्यूटी दे रहे पुलिस क
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 09:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिला के मेंढर पुलिस स्टेशन को सैनिटाइज कर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों को मास्क देकर जागरूक किया गया।
पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वह ड्यूटी के दौरान जनता से दूरी बनाए रखें। सरकारी आदेशों का पालन करवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। खुद का ध्यान रखते हुए अपने परिवार का भी ध्यान रखें। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों के बीच सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए और पुलिस स्टेशन मेंढर को सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें