महाराजा हरि सिंह को सोशल ग्रुप ने किया याद
संवाद सहयोगी बिलावर कोरोना महामारी के बीच सोशल ग्रुप बिलावर (एसजीबी) के सदस्यों ने शारीरिक दूर
संवाद सहयोगी, बिलावर: कोरोना महामारी के बीच सोशल ग्रुप बिलावर (एसजीबी) के सदस्यों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धा सुमन भेंट किए। सोशल ग्रुप के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में टेड़ में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह को याद करते हुए उनके समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद किया गया। एसजीबी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि महाराज हरि सिंह ने मंदिरों में अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा करने का अधिकार दिया। उन्होंने कई ऐसे दूरदर्शी काम किए, जिसके लिए आज जम्मू कश्मीर की जनता उन्हें याद कर रही है। टेड में आयोजित कार्यक्रम में सोशल ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर संजीव गुप्ता, सनी कश्यप, राखी मेहरा, रॉकी मेहरा, बिन्नू मेहरा, सुदेश पुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।