स्वयंसेवकों ने संत बाल योगेश्वर भारती विद्या मंदिर में बनाया कोविड केयर अस्पताल
संवाद सहयोगी बिलावर महामारी के इस दौर में अपने सामाजिक दायित्व की पूíत करने के लिए राष्ट्रीय स्व
संवाद सहयोगी, बिलावर : महामारी के इस दौर में अपने सामाजिक दायित्व की पूíत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संत बालयोगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा में 12 बिस्तर का कोविड केयर अस्पताल बनाया गया है। इसमें आपात स्थिति के दौरान लोगों की चिकित्सा के साथ आक्सीजन भी मुहैया करवाई जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह करण सिंह, महेंद्र सिंह, रणवीर सिंह की देखरेख में संत बाल योगेश्वर भारती विद्या मंदिर में कोविड केयर अस्पताल स्थापित किया गया है। जिला कार्यवाह करण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा अपने सामाजिक दायित्व की पूíत करने के लिए सबसे आगे रहा है। चाहे वह लोगों को महामारी के दौर में पिछले साल खाना पहुंचाने की बात हो या बेसहारा लोगों को दवाइया मुहैया करवाना। संघ के कार्यकर्ता हमेशा सबसे आगे रहे हैं । मौजूदा महामारी के समय में कोरोना संक्रमितों को सबसे ज्यादा आक्सीजन की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने डडवाड़ा गाव में कोविड केयर अस्पताल बनाया है। इसमें 12 बिस्तरों का प्रबंध किया गया है। यहा कोई भी व्यक्ति बिना किसी संकोच के अपने उपचार के लिए आ सकता है। उन्होंने बताया कि 12 बिस्तर के अस्पताल में आक्सीजन के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता मौजूदा समय में अस्पतालों में आने वाले लोगों को भोजन पहुंचा रहे हैं। ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को खाने के पैकेट दे रहे हैं। प्रशासन की मदद हर मौके पर की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता किसी धर्म, जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के उद्देश्य से हम लोग समाज में काम कर रहे हैं।