विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूस्खलन से चौथे दिन भी बंद रहा बनी-डग्गर मार्ग

By JagranEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 07:40 AM (IST)

संवाद सहयोगी बनी ब्लाक डुग्गन की 25 हजार आबादी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहा म

भूस्खलन से चौथे दिन भी बंद रहा बनी-डग्गर मार्ग
भूस्खलन से चौथे दिन भी बंद रहा बनी-डग्गर मार्ग

संवाद सहयोगी, बनी : ब्लाक डुग्गन की 25 हजार आबादी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहा मंगलवार को चौथे दिन भी बनी-डग्गर सड़क मार्ग नाथी मोड में यातायात के लिए बंद रहा। लोगों को करीब 5 से 10 किलोमीटर पैदल सफर करके बनी आना पड़ा। दूसरी तरफ से छोटे वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं।

पीएमजीएसवाई विभाग ने मंगलवार को मार्ग खोलने का प्रयत्न किया। वहा पर मशीनें भी भेजीं, पहाड़ियों से भूस्खलन ने मशीन को मार्ग साफ करने से रोक दिया और मशीनें दूसरी तरफ खड़ी रहीं। सरपंच धनी राम, विजय कुमार, अमीर चंद ने माग की है कि मार्ग को जल्द खोला जाए। पीएमजीएसवाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ज्योति प्रसाद का कहना है कि मार्ग को साफ करने के लिए पूरे प्रयत्न किए जा रहे हैं, लेकिन ऊपर से आ रहे भूस्खलन के कारण समस्या आ रही है। जैसे ही भूस्खलन बंद होता है, मार्ग को खोल दिया जाएगा। संवाद सहयोगी बनी ब्लॉक डुग्गन की 25 हजार जनसंख्या की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही यहा आज चौथे दिन भी बनी डग्गर सड़क मार्ग नाथी मोड में यातायात के लिए बंद रहा तो लोगों को करीब 5 से 10 किलोमीटर पैदल सफर करके लोगों को बनी में आना पड़ा दूसरी तरफ से छोटे बहन चालक भी परेशान हो रहे हैं हालाकि पीएमजीएसवाई विभाग ने मंगलवार को मार्ग खुलने का प्रयत्न किया और वहा पर मशीनें भी भेजी लेकिन ऊपर से आ रहा भूस्खलन ने मशीन को मार्ग साफ करने से रोक दिया और मशीनें दूसरी तरफ खड़ी रहे सरपंच धनी राम, विजय कुमार ,अमीर चंद ने माग की है कि मार्गो को जल्द खोला जाए । इस संबंध में पीएमजीएसवाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ज्योति प्रसाद का कहना है कि मार्ग को साफ करने के लिए पूरे प्रयत्न किए जा रहे हैं लेकिन ऊपर से आ रहे भूस्खलन के कारण समस्या आ रही है जेसे ही भूस्खलन बंद होता है मार्ग को खोल दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।