Move to Jagran APP

राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत ने तेजी से की तरक्की

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर शुक्रवार को हीरानगर में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता युगल किशोर बाली विनय शर्मा सरपंच अनंत राम डोगरा मुरारी लाल रमेश वर्मा पार्षद रमेश कुंडल और अन्य ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 06:33 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:33 AM (IST)
राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत ने तेजी से की तरक्की

जागरण संवाददाता,कठुआ : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर शुक्रवार को हीरानगर में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, युगल किशोर बाली, विनय शर्मा सरपंच, अनंत राम डोगरा, मुरारी लाल, रमेश वर्मा पार्षद रमेश कुंडल, और अन्य ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

इस अवसर पर सुभाष गुप्ता ने स्व. राजीव गांधी को दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व के गुणों का व्यक्ति बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी दूरदर्शी नीतियों की वजह से देश तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने तकनीक का परिचय दिया और दूसरी ओर वे पंचायत राज के बड़े समर्थक थे। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ मत था कि देश तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक ग्रामीण भारत में पंचायत राज मजबूत नहीं होगा। सुभाष गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया। उन्होंने देश में उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1986 में शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की। समाज के ग्रामीण वर्ग के उत्थान के लिए 1986 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली नाम से एक केंद्र सरकार आधारित संस्था की स्थापना की, जो बच्चों को छठी से 12 वीं कक्षा तक मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान करती है। उनके प्रयासों के कारण 1986 में एमटीएनएल की स्थापना हुई और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन के प्रसार के लिए सार्वजनिक कॉल ऑफिस (पीसीओ) भी बनाए। इस अवसर पर अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी एक गतिशील व्यक्ति थे, जिनके नेतृत्व में देश और कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरी। समारोह में नरिदर राठौर, भोला नाथ सरपंच, नरिदर पाल सिंह, केसी भगत, विनोद कुमार, मास्टर देस राज शर्मा, सत पॉल मास्टर, रोमेश कुंडल, रमेश वर्मा, हेड मास्टर हरबाज शर्मा, दर्शन लाल, रुलदू राम, कुलभूषण, सुरिदर शर्मा, संजीव माथुर, ओम प्रकाश भगत मास्टर, सुभाष बाली, सुभाष शर्मा, राकेश शर्मा, बैसाखी राम, थुड़ू राम, अशोक कुमार शर्मा, तीरथ शर्मा, मोहिदर शर्मा आदि शामिल थे। इसके उपरांत सुभाष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं सहित ठंडे पेयजल की छबील लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री की याद में राहगीरों की प्यास बुझाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.