कॉलेज के निर्माण को लेकर मढ़ीन निवासियों का धरना प्रदर्शन जारी
संवाद सहयोगी चड़वाल सरकार द्वारा मढ़ीन तहसील के लिए मंजूर किया गया डिग्री कॉलेज मढ़ीन में ह
संवाद सहयोगी, चड़वाल : सरकार द्वारा मढ़ीन तहसील के लिए मंजूर किया गया डिग्री कॉलेज मढ़ीन में ही बनाने की माग को लेकर लोगों का संघर्ष जारी है। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने मढ़ीन तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में बुधवार को काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा मशीन के लिए कॉलेज मंजूर किया है लेकिन प्रशासन कॉलेज को मढ़ीन के बजाय बरनोटी ब्लॉक में तहसील हेडक्वार्टर से 10 किलोमीटर दूर बनाना चाहता है। क्षेत्र के लोगों के साथ सरासर नइंसाफी है। उन्होंने कहा कि लोग इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन प्रशासन लोगों की माग पर कोई गौर नहीं कर रहा। उन्होंने रोष भरे स्वरों में कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उनकी माग पर गौर नहीं किया तो लोगों को कड़े से कड़ा संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा नेता भानु प्रकाश गुप्ता, किसान नेता शिव देव सिंह, मास्टर थोड़ू राम शर्मा, नेका नेता धर्मपाल कुंडल घनश्याम शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सीमात बच्चों की सुविधा के लिए कॉलेज की सुविधा दी गई है। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई से सीमा क्षेत्र के बच्चों को उचित सुविधा नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना चाहिए और कॉलेज को मढ़ीन में ही बनाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सरपंच रितु वर्मा, पंच मंजू बाला, पंच सोनी देवी, पंच कुसुम गुप्ता, कमलेश कुमारी, दीपू, अश्रि्वनी सिंह, नीटू, मखनी आदि विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे।