गुड़ा कल्याल व द्रमणी में भी पीएचई के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, रामकोट : पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। गु
संवाद सहयोगी, रामकोट : पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। गुड़ा कल्याल व द्रमणी के लोगों ने गुड़ा कल्याल स्थित चौक पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार राम कोट ने प्रदर्शनकारियों को रोजाना पानी का टैंक उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर शांत किया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक माह से क्षेत्र में सप्लाई पाइप लाइन में ब्लॉकेज आने से क्षेत्र के कई गावों में पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। इसी सिलसिले में पिछले सप्ताह भी लोगों ने प्रदर्शन किया था जिस पर अधिकारियों ने जल्दी ही उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लोगों को पेयजल सप्लाई नहीं किया गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। तहसीलदार पंकज शर्मा ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। उन्होंने पीएचई विभाग को जल्द समस्या को हल करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने लोगों को कहा कि जब तक कि पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक रोजाना एक टैंक पानी सप्लाई किया जाएगा जिस पर लोग शांत हुए।