खेल मैदान न होने से युवक नहीं कर पा रहे अभ्यास
संवाद सहयोगी, चड़वाल : छन्न रोड़ियां में खेल अभ्यास के लिए खेल मैदान न होने से युवक खेल अभ्यास नहीं क
संवाद सहयोगी, चड़वाल : छन्न रोड़ियां में खेल अभ्यास के लिए खेल मैदान न होने से युवक खेल अभ्यास नहीं कर पा रहे है। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं प्रशासन से गाव के पुराने खेल मैदान को विकसित करवाने माग की है। शुक्रवार को पूर्व नायब सरपंच केआर रैणा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें खेल मैदान की माग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रजनीश कुमार, आयुष रनियाल, मनीश शर्मा, लखविंद्र कुमार ने कहा कि छन्न रोड़ियां में खेल मैदान की सुविधा न होने के कारण युवा खेल अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवक खेलों में रुचि रखते हैं। अब परीक्षाएं भी हो चुकी हैं और खेल अभ्यास करना चाहते हैं लेकिन खेल मैदान न होने से वे अभ्यास नहीं कर पा रहे है। वहीं पूर्व नायब सरपंच ने कहा कि खेल मैदान की लोग काफी समय से माग कर रहे हैं। गाव में जमीन भी उपलब्ध है और लोग कई बार खेल मैदान बनाने की माग उठा चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा गौर नहीं किया जा रहा। बैठक में काफी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे।