'कश्मीर के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं को जनता देगी जवाब'
संवाद सहयोगी बिलावर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नीरू राज
संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नीरू राजपूत ने कहा कि अनुच्छेद 370 को दोबारा जम्मू कश्मीर में वापस लाने के लिए चीन की मदद लेने की बात करने वाले नेशनल काफ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर जनता को धोखा देने के लिए नया मुखौटा पहनकर लोगों के बीच आ रहे हैं, लेकिन इस बार जनता उनके सस्ती राजनीति को सिरे से नकार देगी।
जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि कश्मीर केंद्रीत राजनीति करने वाले दलों की राजनीतिक दुकान बंद हो चुकी है। अब कश्मीर में राष्ट्र विरोधी बातें कर अपनी राजनीतिक रोटिया सेकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता अपने हित को भलीभाति जानती हैं। हिंदुस्तान का झडा ना उठाने की बात करने वाले राष्ट्रद्रोह करने के लिए लोगों को फंसा रहे हैं, ऐसे लोगों से जनता को सचेत रहना चाहिए। जो अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी सस्ती राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता शाति चाहती है। जनता अमन और विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ तिरंगा अपने हाथों में लिए देश में अमन और विकास की बात करती है। कश्मीर में पिछले 60 सालों से जनता को वोटों की खातिर मूर्ख बना रहे राजनीतिक पाíटयों का जब वजूद खत्म हो गया तो वह एक बार फिर से अपना मुखौटा बदल कर जनता को छलने आ रहे हैं, इसलिए जनता उनसे सचेत रहे और उनके हर षडयंत्र को मुंहतोड़ जवाब दे।