नए एसडीएम ने बनी में हो रही विकास कार्य के बारे जाना
संवाद सूत्र, बनी : बनी में हाल ही में नियुक्त किए गए नए एसडीएम विश्वजीत सिंह ने अपना कार्यभार संभाला।
संवाद सूत्र, बनी : बनी में हाल ही में नियुक्त किए गए नए एसडीएम विश्वजीत सिंह ने अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के साथी उन्होंने सभी तहसील अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी के साथ जान पहचान की गई। उसके उपरात बनी में हो रही विकास कार्य के बारे में चर्चा की। विश्वजीत सिंह ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी या उनके कार्यालय में लापरवाही की तो ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने एईईपीडब्लूडी को कहा कि जितने भी पीडब्ल्यूडी विभाग के मार्ग बंद पड़े हुए हैं। जल्द से जल्द खोला जाए। उन्होंने बनी डुग्गन मार्ग पर आज ही मशीन लगाकर मार्ग को खुले जाने के निर्देश जारी किए। इसी प्रकार ग्रेफ को बनी लोहाग मार्ग को भी आज ही खुले जाने के लिए कहा। बिजली विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए कहा। बागवानी विभाग के अधिकारियों को हाल ही में बर्फ से हुए फलदार पेड़ का नुकसान का सर्वे करवाए जाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने टीएसओ को सभी सेल सेंटर पर राशन पहुंचाने के लिए कहा। उसके उपरात उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया बैठक में प्राइम मिनिस्टर किसान सम्मन निधि योजना के बारे में चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि सभी किसानों की जाच कर सूची बनाई जाए ताकि केंद्रीय सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना का लाभ गरीब किसान तक पहुंच सके। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए के 22 फरवरी तक सभी सूची तैयार की जाए ताकि किसानों के खाते में पैसे जमा करवाएं जा सकें। जागरण के साथ ही बात में विश्वजीत सिंह ने कहा कि आज शाम तक कस्बे में बिजली बहाल कर दी जाएगी और सभी स्थानीय मार्ग को भी शाम तक खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विभागों में कमिया दिख रही हैं। उनको जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे और इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए। बैठक में तहसीलदार बनी सुदेश कुमार, बीएमओ बनी, डॉक्टर लियाकत अली, नायब तहसीलदार बनी, दुगुन और लोआग उप जोनल शिक्षा अधिकारी हेमराज शर्मा भी उपस्थित थे।
बॉक्स
उप जिला अस्पताल का औचक किया दौरा
बैठक के कुछ समय बाद एसडीएम ने उप जिला अस्पताल का औचक दौरा किया जैसे ही एसडीएम वहा पर पहुंचे तो अफरा तफरी का माहौल देखने को मिली। उन्होंने अस्पताल में वार्ड में जाकर मरीजों का भी हालचाल जाना और ओपीडी आदि भी चेक कि उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश भी जारी किए।