नवीन पंजाबी की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
संवांद सहयोगी कठुआ हटलीमोड़ मार्ग पर वार्ड 15 के स्थानीय लोगों द्वारा महामाई के भव्य जागरण का
संवांद सहयोगी कठुआ: हटलीमोड़ मार्ग पर वार्ड 15 के स्थानीय लोगों द्वारा महामाई के भव्य जागरण का आयोजन करवाया गया। जागरण में मशहूर भजन गायक नवीन पंजाबी ने माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में झूमने को मजबूर कर दिया। जागरण में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महामाई को माथा टेका। जागरण स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया था। महामाई का सजाया गया दरबार आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
कठुआ-हटलीमोड़ मार्ग पर बस अड्डे के पास स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित जागरण की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। जिसके बाद पंजाब से आए मशहूर भजन गायक नवीन पंजाबी से अपने सुरीले भजनों से जागरण में आए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महामाई के भजनों का महिलाओं और बच्चों ने विशेष तौर पर आनंद लेते हुए नृत्य भी किया। जागरण के दौरान देर रात तक लोगों की भीड़ रही। जागरण में महामाई को माथा टेकने और सुरीले भजनों को सुनने के लिए दूर दूर से लोग आए थे। रविवार की सुबह जागरण का समापन माता की आरती के साथ हुआ। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद भी बाटा गया।