बनी के कशीड़ में भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज, बाल बाल बचे परिवार के सदस्य
संवाद सूत्र बनी बारिश थमने के बाद अब पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। शि
संवाद सूत्र, बनी : बारिश थमने के बाद अब पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। शनिवार गांव कशीड में भूस्खलन होने के कारण तीन मकान पूरी तरह जमींदोज हो गएैं। क्षतिग्रस्त घरों के मालिक की पहचान प्रवीण चंद पुत्र ज्ञान चंद, फुलमो देवी पत्नी स्व. विजय कुमार, अजीत सिंह पुत्र धर्मचंद के रूप में हुई है। यह सभी इस समय अपने माल मवेशियों को लेकर पहाड़ियों पर परिवार सहित गए हुए थे। भूस्खलन के कारण घर और घर के अंदर का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अगर इनमें से कोई भी व्यक्ति घर के अंदर होता तो कोई जानी नुकसान हो सकता था। घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान दब गया।
घटना के बाद गांव की सरपंच अनीता देवी मौके पर पहुंची और उसने सरकार से प्रभावित लोगों के लिए घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दिए जाने की मांग की।