दामिनी नाला पर भूस्खलन से पेड़ मार्ग पर गिरा, यातायात जाम
संवाद सूत्र बनी बनी-बसोहली मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बिना किसी बारिश के भूस्खलन बंद होने का न
संवाद सूत्र, बनी : बनी-बसोहली मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बिना किसी बारिश के भूस्खलन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुबह जैसे ही गाड़िया बनी से जम्मू कठुआ वसूली के लिए निकली तो बनी से 20 किलोमीटर दूर दामिनी नाला पर भूस्खलन के कारण बहुत बड़ा पेड़ मार्ग पर गिरा पड़ा था जिससे आने जाने वाले सभी वाहन दोनों तरफ से खड़े रहे। पहले वाहन में बैठे लोगों ने खुद ही इस पेड़ को उठाने के प्रयास किए और काफी समय तक उसको हटाने में कशमकश लगी रही लेकिन आखिरकार सभी लोगों ने हार मान ली और 9 बजे ग्रेफ विभाग की मशीनों ने इस पेड़ को उठाकर मार्ग से हटाया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका और 6 घटे मार्ग बंद होने से आने जाने वाले लोग प्रभावित हुए। इस मार्ग पर किस समय किस स्थान पर भूस्खलन हो इसका कोई अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता। आने वाले लोग और खासकर गाड़ी चालक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 15 दिन पहले भी बहुत बड़ा भूस्खलन हुआ था जिससे एक बस गिरने से बाल बाल बची थी। स्थानीय मंदिर कुमार, मुस्ताक अहमद, अब्दुल कयूम ने माग की है कि भूस्खलन को रोकने के सही उपाय किए जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।