Move to Jagran APP

ऊधमपुर लोकसभा से डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार होंगे लाल सिंह

जागरण संवाददाताकठुआ आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने ऊध

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 12:33 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 12:33 AM (IST)
ऊधमपुर लोकसभा से डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार होंगे लाल सिंह
ऊधमपुर लोकसभा से डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार होंगे लाल सिंह

जागरण संवाददाता,कठुआ

loksabha election banner

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वह इस बार डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार होंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार कठुआ में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने कहा कि जम्मू के डोगरों के स्वाभिमान की लड़ाई के लिए ऊधमपुर लोकसभा से भी चुनाव लड़ना जरूरी है,क्योंकि लोकसभा में भी जम्मू का प्रतिनिधित्व होना जरूरी है। इसी के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले विस चुनावों में डोगरा स्वाभिमान संगठन जम्मू संभाग की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। लाल सिंह ने कहा कि कश्मीरी हुक्मरानों के जम्मू के साथ किए जाने वाले भेदभाव से बचने के लिए अब जम्मू के हक के लिए डोगरों को खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी। अब बहुत हो चुका है। इसके लिए डोगरों को अब जागना होगा और जम्मू संभाग में कश्मीरियों की मनमानी को समाप्त करने के लिए उनके द्वारा जारी आंदोलन में साथ देना होगा। लाल सिंह ने कहा कि जम्मू के डोगरों का स्वाभिमान दिलाने के लिए वो संघर्षरत है। उन्होंने इसका बीड़ा उठा लिया है। जिसे वो अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।

बैठक में जितेंद्र सिंह पप्पू, अनिल सिंह अंडोत्रा, हरिदत्त शिशू,रमण गुप्ता, सरपंच पोली सिंह, सरपंच मोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। गौरतलब है कि चौ. लाल सिंह ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से दो बार लगातार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.