झांसी की रानी को श्रद्धासुमन अर्पित की
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के 1
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कठुआ: शहर की विभिन्न सस्थाओं की महिलाओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के 184वें शहीदी दिवस पर मुखर्जी चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपदेश अंडोत्रा ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर रोशनी डालते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महिलाओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई को महिलाओं को सशक्त करने के लिए याद किया जाना चाहिए, जिन्हें आज भी समाज का कमजोर वर्ग समझा जाता है। सुषमा महाजन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रेनु अंडोत्रा, आरती जसरोटिया, आशा रानी, सुषमा शर्मा, रजनी शर्मा, नीलम समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें