सीमा सुरक्षा बल ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए
लोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़ेलोगों को दिए गर्म कपड़े
संवाद सहयोगी, हीरानगर: सीमा सुरक्षा बल न केवल देश की रक्षा बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के कल्याण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। बुधवार को सीमा सुरक्षा बल की173वीं बटालियन ने एक कदम मानवता की ओर अभियान के तहत मंगूचक बबर नाला मधून में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित बटालियन के कार्यकारी कमांडेंट गुरिदर सिंह ने क्षेत्र के तीन सौ के करीब जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर सेकेंड कमांडेंट गुरिदर सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सीमा की सुरक्षा के साथ साथ लोगों के कल्याण के लिए भी कार्य करता आ रहा है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत समय समय पर चिकित्सा शिविर, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ युवाओं के लिए भर्ती कोचिग शिविर भी लगाए जाते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच विनय शर्मा, वीणा देवी, सीमा जनकल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। विनय शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हमेशा बीएसएफ को अपना सहयोग देते रहे हैं, आगे भी देते रहेंगे।