विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: कठुआ पुलिस लाइन के पास पटाखों से भड़की भीषण आग; हथियारों के पास पहुंची लपटें; टला बड़ा विस्फोट

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:13 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दीपावली की रात पुलिस लाइन में भीषण आग लग गई, जिसमें कबाड़ जलकर खाक हो गया। ...और पढ़ें

कठुआ पुलिस लाइन के पास लगी आग (जागरण)

कठुआ पुलिस लाइन के पास लगी आग (जागरण)

HighLights

  1. दीपावली रात कठुआ पुलिस लाइन में भीषण आग लगी

  2. कबाड़ जलकर खाक, हथियारों का जखीरा सुरक्षित रहा

  3. आतिशबाजी से आग लगने की आशंका, जांच जारी है

जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस लाइन पर दीपावली वाली रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में पुलिस लाइन परिसर में रखा कबाड़ जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया, क्योंकि जिस जगह कबाड़ में आग लगी थी, ठीक उसी के नजदीक पुलिस के हथियार और अन्य जरूरी साजो-सामान रखे हुए थे।

fire_news (2)

यह घटना रविवार देर रात की है। पुलिस लाइन परिसर में रखे कबाड़ से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

हालात इतने खराब हो गए कि आग की लपटें पास में ही रखे पुलिस हथियारों और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की तरफ बढ़ने लगीं। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो हथियारों के संपर्क में आने से बड़ा विस्फोट या भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि आग हथियारों तक नहीं पहुंची।

fire_latests

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

आग लगते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और पुलिस जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

fire_latest_news

आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि दिवाली के उपलक्ष्य में आसपास हो रही आतिशबाजी या पटाखों की चिंगारी कबाड़ में गिरने से यह आग भड़की।

jalandhar_fires

हालांकि, पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटे हैं। हादसे में किसी भी तरह के जान-माल या हथियारों के नुकसान की खबर नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।