Move to Jagran APP

पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

दूसरे दिन भी जारी रही पीएचई कर्मचारियों की हड़तालदूसरे दिन भी जारी रही पीएचई कर्मचारियों की हड़तालदूसरे दिन भी जारी रही पीएचई कर्मचारियों

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:22 PM (IST)
पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, रामकोट : पीएचई कर्मियों की हड़ताल की वजह से क्षेत्र में पानी की सप्लाई दूसरे दिन भी ठप रही, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हो गए। कुछ लोग तो अपनी गाड़ियों में पानी लादकर घरों को ले जा रहे हैं।

loksabha election banner

इस बीच पीएचई कर्मी यूनियन के प्रधान महेंद्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे कर्मियों ने इस हड़ताल को 48 घंटे के लिए और बढ़ा दिया है। इन कर्मियों ने पंपिग स्टेशन बंद कर दिए हैं, स्थाई कर्मचारियों को भी काम करने से रोक दिया है। महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पक्का करने, पिछले 65 माह का बकाया वेतन जारी करने और हर माह नियमित तरीके से वेतन जारी करने की मांगे न माने जाने तक उनकी यह हड़ताल अनिश्चित काल तक भी बढ़ाई जा सकती है। इस विषय में उन्होंने पुलिस को भी मेमोरेंडम सौंपा, जिस पर किसी भी अप्रिय घटना की सारी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी। इस दौरान कस्बा के बसंतर पुल स्थित फिल्ट्रेशन प्लांट के पंपिग स्टेशन पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत रैना, नायब सरपंच अश्विनी कुमार आदि ने डेली वेजरों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की। लोगों ने विभाग के अधिकारियों को बताया कि विभाग का सारा काम डेली वे•ारों की वजह से चल रहा है। बिभाग के पास कर्मचारियों की कमी है। अब तो गिने चुने ही स्थाई कर्मचारी रह गए हैं, जोकि एक या 2 साल के अंदर ही  सेवा निवृत्त हो जाएंगे। डेली वे•ारों की मांगे बिल्कुल जायज हैं। इस बीच डेली वे•ार यूनियन ने सोमवार के दिन सेक्शन हेड क्वार्टर नगरोटा गुजरू में सभी अस्थाई कर्मियों की बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.