Move to Jagran APP

अपने पर विश्वास से हर मंजिल को पाना आसान: भारतीक

अपने पर विश्वास से हर मंजिल को पाया जा सकता भारतीक

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 07:13 PM (IST)
अपने पर विश्वास से हर मंजिल को पाना आसान: भारतीक
अपने पर विश्वास से हर मंजिल को पाना आसान: भारतीक

संवाद सहयोगी, बिलावर: स्वामी विवेकानंद की जंयती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बिलावर इकाई ने देवल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीवीपी के तहसील उपाध्यक्ष भारतीक उपाध्याय ने की।

loksabha election banner

सर्वप्रथम एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजली करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में भारतीक उपाध्याय ने कहा कि विवेकानंद जी ने अखंड भारत का सपना देखा था। और सच्चे भारत को विदेशों में भी अपनी प्रतिभा से भारत का लोहा मनवाया। 11 सितंबर को शिकागों में भाई व बहनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति से मिलाया कि यहां भारतीय में नारी को हमेशा आदरभाव से देखा जाता है। उनके सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी आज हमारं कंधों पर है, और हमें प्रण लेना चाहिए कि भारत की परिपक्ता पूरे विश्व में युवा ही फैलाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अपने पर विश्वास से हर मंजिल को पाया जा सकता है, जबकि ईश्वर पर विश्वास से मनुष्य को नई उर्जा मिलती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उठो जागो और जब तक लक्ष्य प्राप्ति नहीं होती तब तक रूकना मत, इसलिए भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए और देश और समाज को यदि आगे ले जाना है तो जो लोग अच्छा काम कर रहे है उन्हे पूरा समर्थन करना होगा। तभी हमारा भारत आगे बढेगा।

कार्यक्रम में राजेश सिंह और विक्रंात राठौड आदि एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.