Move to Jagran APP

पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा वर्कर एकजुट होकर करें काम

संवाद सहयोगी हीरानगर/बसोहली पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भाजपा हीरानगर मंडल के

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 04:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 04:59 AM (IST)
पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा वर्कर एकजुट होकर करें काम

संवाद सहयोगी, हीरानगर/बसोहली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भाजपा हीरानगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र बख्शी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

इस मौके पर संबोधित करते हुए राजेंद्र बख्शी व अजय शेरपुरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के पहले महामंत्री थे। उन्होंने देश में कई ऐसे कार्य किए, जिनकी वजह से आज हम उन्हें याद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी आज उन्हीं के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए आम जनता की भलाई के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चल कर देश की उन्नति के लिए अपने आप को समíपत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्तमान में जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रखी है। सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक जानकारी पहुंचानी चाहिए, ताकि लोग उसका लाभ उठा सकें। वहीं, डा. हंसराज बडयाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती हेतु काम करें तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल कर अपने आप देश के लिए समíपत करें। इस मौके पर सेवानिवृत्त बीडीओ राम दयाल शर्मा, अमन सिंह, राज करनी, सोमलाल, विशभर दास, अनिल कुमार रिंकू आदि मौजूद थे।

उधर, बसोहली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि समारोह का आयोजन किया। पलाही में बीडीसी चेयरमैन सुषमा जम्वाल ने श्रद्धा के फूल अíपत की।

भारतीय जनता पार्टी के बसोहली कार्यालय में म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान सुमेश सपोलिया की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धाजली दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पहाड़ी जिला प्रधान सुलेखा शर्मा की अगुवाई में जिला सचिव चंद्रप्रभा, जिला उप प्रधान रानो देवी, मंडल प्रधान बिलावर रजनी, मंडल प्रधान महानपुर नारिता, महासचिव उíमला आदि भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अíपत कर श्रद्धाजलि दी। भाजपा के पहाड़ी जिला उप प्रधान नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में धार महानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.