विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनी में बादल फटने से 80 भेड़-बकरियों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2022 04:43 AM (IST)

संवाद सहयोगी बनी पंचायत संदरोन की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित बेहाल स्थान पर शनिवार देर रात बाद

बनी में बादल फटने से 80 भेड़-बकरियों की मौत
बनी में बादल फटने से 80 भेड़-बकरियों की मौत

संवाद सहयोगी, बनी : पंचायत संदरोन की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित बेहाल स्थान पर शनिवार देर रात बादल फटने से 80 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। हालांकि, दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मोबाइल नेटवर्क सेवा नहीं होने के कारण प्रशासन को कई घंटे उपरांत बादल फटने की सूचना मिली, लेकिन जानकारी होते ही अधिकारियों की टीम को रेस्क्यू आपरेशन के लिए तुरंत रवाना कर दिया गया। हादसे में मारे गए 80 भेड़ बकरियां सिर्फ चार लोगों के ही हैं।

शनिवार को ऊंची पहाड़ियों पर स्थित बेहाल स्थान पर भेड़ बकरियां चराने के लिए गए लोग देर सायं को वापस घर को लौट रहे थे, तभी अचानक आसमान से बादल फटने के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसमें दारू राम पुत्र जाटो निवासी संदरोन की 20 भेड़-बकरी, रमेश पुत्र धारू की 20 भेड़-बकरियां, सुखदेव पुत्र दयालु निवासी भंडार की 35 भेड़ बकरियां और महाशु पुत्र कृष्ण चंद निवासी भंडार की पांच भेड़ बकरी बताई जा रही है। तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा के अनुसार जैसे ही देर शाम बादल फटने की सूचना प्रशासन को मिली तो तुरंत राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस और पशुपालन विभाग की भी टीम को रवाना कर दिया गया। बहुत ही दूरदराज और पहाड़ी पर स्थित होने के कारण मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया।

तहसीलदार ने बताया कि हादसे में करीब चार व्यक्तियों की 80 के करीब भेड़ बकरियों की मौत हो गई है, जिससे उन लोगों को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है ताकि मुआवजा दिया जा सके। उधर, जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, क्योंकि उक्त परिवार माल मवेशी के सहारे ही अपने घर का गुजर बसर करते हैं। जिला विकास परिषद की सदस्य रीता देवी ने लोगों को जल्द से जल्द नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। बाक्स---

आज देर सायं बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह हल्की व देर सायं भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, रविवार को 3 एमएम बारिश हुई है, लेकिन सोमवार को बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।