चल रहे विकास कार्यो पर मंथन करेंगे चार केंद्रीय मंत्री
मंत्री पहली बार जिला में जारी विकास का मंथन करने पहुंच रहे हैं। चारों केंद्रीय मंत्री प्रदेश में पहुंचने वाले मोदी सरकार के 36 सदस्यों के दल में शामिल हैं। जो जिला कठुआ में 19 जनवरी से विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलकर हुए विकास कार्यो को भी देंखेगे और केंद्र सरकार की भविष्य में जहां पर विकास के लिए बनाई जा र
जागरण संवाददाता, कठुआ: केंद्र में किसी सरकार के चार मंत्री पहली बार जिले में चल रहे विकास कार्यो का मंथन करने पहुंच रहे हैं। चारों केंद्रीय मंत्री प्रदेश में पहुंचने वाले मोदी सरकार के 36 सदस्यों के दल में शामिल हैं। जो जिला कठुआ में 19 जनवरी से विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलकर हुए विकास कार्यो को भी देंखेगे और केंद्र सरकार की भविष्य में जहां पर विकास के लिए बनाई जा रही है योजनाओं को भी बताएंगे। इसके अलावा अनुच्छेद 370 हटने के बाद जहां पर बदली परिस्थितियों के अलावा विकास की अपार संभावनाओें की जानकारी भी लेंगे। चारों मंत्री अलग-अलग दिवस पर जिला में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रियों के आगमन को देखते हुए जहां जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है,वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला में मंत्री कुछ विकास कार्यो का नींव पत्थर रखने के अलावा हुए विकास कार्यो का उद्घाटन भी करेंगे। मंत्रियों के आगमन का कार्यक्रम पार्टी के जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा के पास पहुंच गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना आ चुकी है। डोगरा ने बताया कि मंत्रियों का जिला कठुआ में दौरा अहम साबित होग, जहां पांच साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसका श्रेय जहां के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को जाता है। डोगरा ने बताया कि दशकों से अधर में लटके राष्ट्री प्रोजेक्ट शाहपुर कंडी का भी जल सांधन मंत्री दौरा करेंगे। इसके अलावा जहां पर मील का पत्थर साबित हुए पंडोरी एवं किड़ियां गंडयाल आदि पुल को भी मंत्री देखेंगे। कठुआ जिला में मंत्रियों को विकास का मॉडल दिखेगा। बाक्स----
इन जगहों पर होगा केंद्रीय मंत्रियों का संमागम
-19 जनवरी, सुबह 11 बजे
स्थान----- बसोहली
मंत्री केंद्रीय जल संसाधन, संसदीय मामले राज्य मंत्री अर्जृन राम मेगवाल जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे -19 जनवरी, सुबह 11.30 बजे,
स्थान- बिलावर
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री बी मुरलीधरन,
जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे
-20 जनवरी, सुबह 11 बजे
स्थान--- रामकोट बिलावर
केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप चंद सारंगी, जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे -21 जनवरी, दोपहर 1 बजे
स्थान--- डिग्री कॉलेज आडिटोरियम, कठुआ
केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप चंद सारंगी, जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे
-21 जनवरी, सुबह 11.30 बजे,
स्थान- कम्यूनिटी सुविधा केंद्र हीरानगर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। - 21 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे,
स्थान -- पंचायत घर, बरनोटी, कठुआ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जहां पर आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कोट्स---
केंद्रीय मंत्री जिला कठुआ के वार्ड 12 में भागथली में किसानों की सुविधा के लिए अनाज प्रिक्योरमेंट सेंटर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके अलावा विकास कार्य का उद्घाटन भी करेंगे. - ओपी भगत, डीसी, कठुआ