कठुआ में रेल हादसा: छन्न अरोड़ियां स्टेशन यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी
कठुआ के छन्न अरोड़ियां रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक मालगाड़ी का कोच पटरी से उतर गया, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
HighLights
मालगाड़ी का एक कोच छन्न अरोड़ियां यार्ड में पटरी से उतरा।
सुबह 9 बजे हुए हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ।
तकनीकी टीम ने दो घंटे में पटरी पर वापस लाया।
जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के छन्न अरोड़ियां रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी अचानक से पटरी से उतर गई। गनीमत ये रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे में किसी प्रकार के कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
मालगाड़ी सिमेंट उतार कर वापस जा रही थी तभी अरोड़ियां रेलवे स्टेशन के यार्ड में अचानक से पटरी से उतर गई। मालगाड़ी का एक कोच ट्रैक से अचानक से उतरा, हालांकि इसमें कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है।
कब हुई ये घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह 9 बजे के करीब हुई। हादसे के तुरंत बाद कठुआ से तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा पटरी पर लाया गया।
अन्य यातायात पर नहीं हुआ कोई असर
क्योंकि ट्रेन लोडिंग अनलोडिंग यार्ड में थी। इसलिए बाकी की ट्रेनों की आवाजाही पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अभी बीते अप्रैल महीने में ही छन्न अरोड़ियां में लोडिंग अनलोडिंग की सुविधा शुरू की गई थी। जिससे कठुआ जिले के घाटी और चक सकता जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ पहुंच रहा है।
