विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भीषण अग्निकांड, आधी रात को मची चीख-पुकार; चार मकान जलकर खाक

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गुरवेट कलां के खान मोहल्ला में आधी रात को भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक ...और पढ़ें

HighLights

  1. बडगाम के गुरवेट कलां में भीषण अग्निकांड हुआ

  2. खान मोहल्ला में आधी रात को आग लगी

  3. चार रिहायशी मकान जलकर पूरी तरह खाक

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। बडगाम जिले के खानसाहिब इलाके के गुरवेट में खान मोहल्ले में बुधवार तड़के लगी आग में तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे छह परिवार बेघर हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग एक दो मंजिला मकान में लगी और इसने तेजी से फैलते हुए साथ सटे अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरों के सामान और अंदर रखी अन्य चीजों को भारी नुकसान पहुंच।

 

आग की लपटें इलाके में फैलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने और आसपास की संपत्तियों को और नुकसान से बचाने की कोशिशों में मदद की।

इस बीच दमकल कर्मी भी सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अलबत्ता इस बीच आग ने तीन रिहायशी मकानों को राख के ढेर में तबदील कर दिया था।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले मामला दर्ज किया है।