भाजपा ने लोगों को बताये सीएए बिल के लाभ
की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में लगे हैं उन्हें जनता खुद जवाब देगी। देश का संप्रादायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है और इस बिल के प्रति गलत जानकारी लोगों को दे रहे हैं। यह बिल किसी भी भरत के नागरिक की नागरिकता को छीन नहीं रहा है यह बिल नागरिकता प्रदान करने के लिये बनाया गया है
संवाद सहयोगी, बसोहली: भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह ने उप जिले के कई गांवों का दौरा कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए बिल) के प्रति जानकारी प्रदान की।
उन्होंने लोगों को बताया कि विपक्षी दल लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई हैं, उन्हें जनता खुद जवाब देगी। देश का संप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, इस बिल के प्रति गलत जानकारी लोगों को दी जा रही है। यह बिल किसी भी भरत के नागरिक की नागरिकता को छीन नहीं रहा है, यह बिल नागरिकता प्रदान करने के लिये बनाया गया है जो अन्य देशों से प्रताड़ित होकर भारत की शरण में आये हैं। विपक्ष इस बिल को तोड़ मरोड़ कर जनता के समक्ष पेश कर रही है। भारी बारिश के बावजूद सिंह ने कई गांवों का दौरा किया।