Move to Jagran APP

हमेशा याद आते रहेंगे कठुआवासियों को अरुण जेटली

जागरण संवाददाता कठुआ पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निध

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 07:00 AM (IST)
हमेशा याद आते रहेंगे कठुआवासियों को अरुण जेटली
हमेशा याद आते रहेंगे कठुआवासियों को अरुण जेटली

जागरण संवाददाता, कठुआ: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर भाजपाइयों ने गहरा शोक जताया। रविवार को शहर के वार्ड एक स्थित सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत एवं अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान रखे गए उनके चित्र पर भाजपाइयों ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए और उनके असमय निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया।

loksabha election banner

इस दौरान जेटली को एक दूरदर्शी एवं सक्रिय नेता बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर से विशेष लगाव था, यही कारण है कि वे अपने जीवन का सबसे बड़ा काम अनुच्छेद 370 को समाप्त कर गए। वे हमेशा जम्मू कश्मीर में अलग विधान अलग निशान के विरोधी रहे। जिनका ये सपना पूरा हुआ, लेकिन वे अब हमारे बीच नहीं रहे, इसका हमेशा दुख रहेगा। राजनीतिक रिश्तों के अलावा उनका जम्मू कश्मीर से सामाजिक रिश्ता भी जुड़ा था जो कि कठुआ जिले के लिए विशेष गर्व की बात रही कि उनके क्षेत्र का दामाद देश का वित्त मंत्री रहा है। ये संयोगवश है कि जहां उन्होंने शादी की थी, उनके ससुर भी जम्मू कश्मीर के करीब 27 साल तक लगातार वित्त मंत्री बनकर देश में रिकॉर्ड बना चुके है, वहीं उनके दामाद को भी केंद्र में वित्त मंत्रालय मिला। ये जिला कठुआ के हीरानगर के लिए लोगों के सबसे बडे़ गर्व की बात। जेटली को जम्मू कश्मीर की शान बताते हुआ कार्यकर्ताओं ने उनकी कठुआ से जुड़ी यादों को भी साझा किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में वयोवृद्ध भाजपा नेता चौ. चग्गर सिंह, नगर पालिका के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र जसरोटिया, शशी पाल शर्मा, रघुनंदन सिंह बबलू, ज्ञान सिंह पठानिया, इंदु रेखा,जगदीश पुनिया, कुलवंत सिंह, विद्या सागर शर्मा, रवींद्र पठानिया, नवीन चौधरी एडवोकेट, सुषमा शर्मा, अक्षय भारती, धर्मवीर सिंह, दुर्गी देवी, पोली सिंह, पुरुषोत्तम सिंह आदि शामिल थे।

इस बीच कार्यक्रम में रखे गए पूर्व सांसद स्व. ठाकुर बलदेव सिंह को भी उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने बलदेव सिंह के कठुआ जिला एवं जम्मू क्षेत्र के लिए किए पार्टी स्तर के कायरें को याद किया और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाक्स----

बनी में भी जेटली को लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

संवाद सूत्र, बनी : पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहाड़ी जिला प्रधान और पूर्व विधायक जीवन लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जीवन लाल ने स्वर्गीय अरुण जेटली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.