कपड़ा बनाने वाली एक फैक्ट्री के कबाड़ के गोदाम में आग लगी
जिला मुख्यालय से सटे हटली मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक कपड़ा बनाने वाली एक फैक्ट्री के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।
जागरण संवाददाता, कठुआ : जिला मुख्यालय से सटे हटली मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक कपड़ा बनाने वाली एक फैक्ट्री के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर टेंडर की मदद लेनी पड़ी। करीब एक घंटे तक लगी आग पर फायर टेंडरों ने आधे घंटे में ही काबू कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि आग लगी कैसे। बतया जाता है कि संयोग से आग की इस घटना में फैक्ट्री मालिक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है।