समाज में भाईचारा बनाए रखने पर दिया जोर
संवाद सहयोगी रामकोट लाखड़ी में एकल अभियान द्वारा आयोजित मासिक बैठक में विलय दिवस भी मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामकोट: लाखड़ी में एकल अभियान द्वारा आयोजित मासिक बैठक में विलय दिवस भी मनाया गया। महेंद्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई एकल अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं को धाíमक, सास्कृतिक और सामाजिक कार्यो के प्रति जागरूकता अभियान जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। महेंद्र सिंह ने कहा कि देश और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए हमें एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। बच्चों को धाíमक और सास्कृतिक संस्कार देने से परंपराएं आगे बढ़ती हैं और संस्कृति बची रह सकती है। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें