देवेंद्र बिंदू के कांग्रेस में आने से कार्यकर्ता खुश
संवाद सहयोगी बसोहली कई दिनों से नेकां को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 06:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बसोहली : कई दिनों से नेकां को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए देवेंद्र सिंह बिंदू ने कांग्रेस में शामिल हो गए। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
कार्यकर्ता प्रमोद सिंह, अब्दुल लतीफ, शमशुद्दीन आदि ने बताया कि बिंदू ने दो बार नेकां से चुनाव लड़ा। हर बार वह दूसरे स्थान पर रहे। अब कांग्रेस में आने से उनके वोटों की संख्या में इजाफा होगा और आने वाले समय में वह कांग्रेस को जीत दिलवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बिंदू को क्षेत्र के हर गांव और लोगों की समस्याओं की जानकारी है। कांग्रेस में आने से ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की मुश्किलें भी हल हो पाएंगी। लोग कई वर्ष से उनके कांग्रेस में आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें