Move to Jagran APP

पीएम मोदी का जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

संवाद सहयोगी बिलावर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 12:55 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:16 AM (IST)
पीएम मोदी का जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया
पीएम मोदी का जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

संवाद सहयोगी, बिलावर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के बिलावर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिल्केश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

loksabha election banner

बिलावर मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी व भाजपा पहाड़ी जिला पंचायती राज सैल के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में कभी भी देश का प्रधानमंत्री नहीं कहा, बल्कि वे अपने को भारत का प्रधान सेवक कहते हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नहीं चुना है, बल्कि देश की सेवा करने के लिए जिम्मेदारी दी है, जिसे बाखूबी निभा रहे हैं, इसीलिए देश भर में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मना रही हैं।

सेवा दिवस कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, पार्षद सुभाष चौधरी, भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष मिराज दिन, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पियूष रैना, भाजपा मंडल महामंत्री किशोर कुमार बसोत्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.