गोलाबारी से सहमे सीमावर्ती लोग
संवाद सहयोगी हीरानगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एलओसी के बाद अब अंतर
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:38 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हीरानगर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एलओसी के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी बार बार सीजफायर फायर का उल्लंघन करता आ रहा है। शनिवार की मध्य रात्रि को भी पाक रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर के चक चंगा क्षेत्र में छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिससे कोई नुक्सान तो नहीं हुआ मगर गोलीबारी की आवाज सुन कर लोग जाग गए। इससे पहले भी 11 जून को पाक रेंजरों ने पप्पू चक पोस्ट से दिन में बाद दोपहर आधा घटा तक रुक रुक कर गोलीबारी की थी लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ था। वहीं सीमावर्ती लोगों कि कहना है कि आगे बरसात शुरू होते ही धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा। अगर पाकिस्तान इसी तरह गोलीबारी करता रहेगा तो फसल लगाने में दिक्कत आ सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें