भाजयुमो ने बिलावर तहसील मुख्यालय पर बनाया डोमिसाइल हेल्पलाइन डेस्क
संवाद सहयोगी बिलावर जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार द्वारा डोमिसाइल
संवाद सहयोगी, बिलावर : जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार द्वारा डोमिसाइल सíटफिकेट बनवाना अनिवार्य करने के बाद लोगों को डोमिसाइल सíटफिकेट बनाने के लिए हो रही परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कठुआ जिले का पहला डोमिसाइल हेल्पलाइन डेस्क शुरू किया। हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत शुक्रवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बिलावर तहसील मुख्यालय पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन डेस्क में भारतीय उपाध्याय का फार्म भरकर की। भाजयुमो के बिलावर मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि यह डेस्क कठुआ जिला में पहला हेल्पलाइन डेस्क है। जो लोगों को डोमिसाइल सíटफिकेट बनाने के लिए मदद करेगा। प्रशासन और लोगों के बीच डोमिसाइल बनाने के लिए सरलता प्रदान करने के लिए एक पुल की भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि इस देश की मदद से हम लोगों की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करेंगे और लोगों की डोमिसाइल सíटफिकेट बनवाने में मदद करेंगे। जहा तहसील मुख्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 24 घटे उपलब्ध रहेंगे। यह डोमिसाइल सíटफिकेट बनवाने में तहसील मुख्यालय पर आने वाले लोगों की मदद करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।
तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने लोगों को बताया कि प्रशासन द्वारा डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाने के लिए फाइल वर्क को कम कर और ज्यादा सरलता लाई है। इसीलिए अब कोई भी पीआरसी आधार कार्ड और तीन फोटोग्राफ लेकर उनके कार्यालय में आए या फिर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस मौके पर बिलावर म्युनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, भाजपा के जिला और मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान रजनी रानी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदित शर्मा, पीयूष जी रैना, रोशन पनोत्रा आदि मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।