मोदी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने को संकल्पबद्ध हैं युवा
जागरण संवाददाता कठुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ो संकल्प अभिय
जागरण संवाददाता, कठुआ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शहर में बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो देश एवं समाज की निस्वार्थ सेवा करने के लिए तत्पर हैं।
शहर के कालीबड़ी से कालेज रोड, शहीदी चौक, मुखर्जी चौक और राम लीला मैदान तक रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जंवाल मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा डीडीसी के वाइस चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, गोपाल महाजन, गौरव गुप्ता सहित कई युवा शामिल हुए। राम लीला मैदान में आयोजित सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गत 16 फरवरी से शुरू किया युवा जोड़ो संकल्प अभियान पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक चल रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ कर उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवाओं में इस अभियान को लेकर उत्साह है और वो प्रधानमंत्री की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करने को संकल्पबद्ध हैं। जब से देश में भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली है, विकास में क्रांति आई है और प्रत्येक गरीब को इंसाफ मिल रहा है। हर कोई उनकी योजनाओं का लाभ ले रहा है। इसी के चलते युवाओं का लगाव मोदी के प्रति बढ़ता जा रहा है। सबसे अहम जम्मू कश्मीर जैसे प्रदेश में जहां की समस्या की मूल जड़ अनुच्छेद 370 को हटाकर पीएम ने जो कार्य किया है, वो दूसरी सरकारें 70 साल में नहीं कर पाई हैं।