भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
संवाद सहयोगी बिलावर कश्मीर के बांडीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वसीम वारी अ
संवाद सहयोगी, बिलावर : कश्मीर के बांडीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वसीम वारी और उनके परिजनों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगरोटा चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका पाकिस्तान और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों में शामिल भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप अबरोल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव संदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोशन पनोत्रा रामकोट मंडल अध्यक्ष टिक्का शर्मा, विवेक आदि ने कहा कि यह कश्मीर में खत्म हो रहे आतंकवादियों की कायराना हरकत है कि भाजपा के वसीम वारी और उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि इससे आतंकवाद वादियों की निराशा और भारतीय सेना द्वारा तोड़ी जा रही आतंकवादियों की कमर के चलते उनकी कायरता दिख रही है।