भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी, बसोहली : बसोहली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्व
संवाद सहयोगी, बसोहली : बसोहली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों का लड्डू से मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों के चित्रों पर फूल अर्पित किए। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर म्यूनिसिपल प्रधान सुमेश सपोलिया, पार्षद दर्शन लाल, विजय कुमार, तिलक नाथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सपोलिया ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर हर किसी को राहत हुई है। देश की विश्व में पहचान बनी और आज भारत अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। घोटालों का साम्राज्य समाप्त हुआ। यूपीए सरकार ने तो लोगों की कमर ही तोड़ रखी थी। इसके साथ ही भाजपा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने संगठन में जोड़ने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि इस बार फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और विकास को और पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देना है।
उन्होंने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को बनाया गया। इससे पूर्व जनसंघ के नाम से इसे जाना जाता रहा। कभी भाजपा के नाममात्र सांसद संसद भवन में होते थे आज एनडीए बहुमत से सरकार में है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के बाद इससे भी ज्यादा सांसद देखने को मिलेंगे।