चरित्रवान, देश भक्त व्याक्ति का निर्माण करना है संघ का कार्य : बलदेव
संवाद सहयोगी, बिलावर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करना है
संवाद सहयोगी, बिलावर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करना है शायद जो आज के दौर में युवा वर्ग में कम हो रही है। युवा वर्ग सोशल मिडिया में ज्यादा समय गवां रहे हैं। जिससे वह देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों से दूर होते जा रहे हैं। यह कहना है आरएसएस केग्राम विकास विभाग के प्रात प्रमुख बलदेव सिंह का जोकि रविवार को संघ के संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर में चल रहे संघ केप्रथम वर्षीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य ही यही है कि युवाओं को शारीरिक और बैद्धिक रूप से प्रशिक्षित किया जाए। ताकि वे समाज में आगे चलकर देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को पूर्ण कर सकें। उन्होंने कहा कि संघ का काम देश और समाज को संगठित करते हुए चरित्रवान, देश भक्त व्यक्ति का निर्माण करना है। ताकि देश केखातिर अपने प्राणों तक की आहुति भी देने की जरूरत पड़े तो कोई पीछे नहीं हटे।