निकाय चुनाव संबंधी कठुआ पहुंचे खन्ना
जागरण संवाददाता, कठुआ : निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की सूचि जारी करते ही भाजपा जीत सुनिश्चित
जागरण संवाददाता, कठुआ : निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की सूचि जारी करते ही भाजपा जीत सुनिश्चित बनाने के लिए सक्रिय हो गई है। शुक्रवार पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास कठुआ पहुंचे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की जीत सुनिश्रि्वत बनाने के लिए बैठक की। बैठक में विधायक राजीव जसरोटिया, कुलदीप कुमार भी शामिल हुए।
खन्ना ने बैठक के उपरांत बताया कि उनकी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उनकी पार्टी ने लोगों के काम करने वाले और उनके बीच रहने वाले परिचित कार्यकर्ता मैदान में उतारे हैं। जो एक या दो घोषित नहीं हुए हैं, उनका भी जल्द घोषित होगा। चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा। उनकी सरकार ने चार साल में, सांसद और विधायक ने क्या-क्या विकास किए हैं, चुनाव में मतदाताओं को बताएंगे।
लोकतंत्र की तीन टायर प्रणाली को मजबूत बनाने में निकाय व पंचायत चुनाव जरूरी थे। जिसे कराने का निर्णय लेकर गवर्नर ने अच्छा कदम उठाया है। इसके लिए वो गवर्नर के आभारी है। ये आम लोगों और विभिन्न संगठनों की मांग रही थी। जिसे गवर्नर ने पूरा किया। इससे पूर्व सरकार में रहीं पार्टियों ने अगर निकाय चुनाव नहीं कराए हैं तो वो अपना दायित्व नहीं निभा पाई है लेकिन अब जो पार्टियां इसका बहिष्कार कर रही हैं, उन्हें या तो लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है, उनकी अभी भी उनसे अपील है कि हार-जीत लोकतंत्र व्यवस्था में बनी है।
इसलिए अगर इसके बाद भी वो चुनाव में बहिष्कार जारी रखती है तो उन्हें लोकतंत्र व्यवस्था में अपनी पार्टी में भी रहने का हक नहीं है, संवैधानिक तौर पर उन्हें अपनी पार्टी छोड़ देनी चाहिए, लोकतंत्र में पार्टियों का काम ही चुनाव लड़ना है। अगर वो पीछे हट रही हैं तो वो भाजपा के काम और विकास के आगे टिकने की स्थिति में नहीं है, तभी वो चुनाव से भाग रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस चुनाव में विकास ही मुद्दा रहेगा, जो काम किए हैं, वो बताएंगे और जो अधूरे रह गए हैं। उन्हें भी पूरा करेंगे।
-
भाजपा कार्यालय में पार्टी के घोषित उम्मीदवारों का किया स्वागत
जागरण संवाददाता, कठुआ : चुनाव में भाजपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों को शुक्रवार कार्यालय में आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया। उन्हें बधाई दी गई। पार्टी द्वारा बनाए गए उम्मीदवार के लिए प्रदेश हाईकमान का आभार जताया गया और उम्मीद जताई गई कि सभी जीत हासिल करेंगे। भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने सभी उम्मीदवारों का हार पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने सक्रिय और जनता के बीच काम करने वाले कार्यकताओं को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने सभी को अपने-अपने वार्ड में पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कहा।