भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया
संवाद सहयोगी बिलावर बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण एक तो बिलावर-कटली मार्ग को काफी नुक
संवाद सहयोगी, बिलावर: बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण एक तो बिलावर-कटली मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई जगहों पर सड़क का बड़ा भूभाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पंचायत में दर्जनों घरों को भूस्खलन के कारण क्षति पहुंची है।
रविवार को अप्पर बग्गन के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंचायत का दौरा किया। सरपंच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों के साथ-साथ भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रयास करें और सड़क किनारे प्रोटेक्शन बाल बनाई जाए, जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। सरपंच अप्पर बग्गन सुरेंद्र सिंह ने पंचायत में बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों के जमीन और घरों को हुए नुकसान का राजस्व विभाग की टीम से आकलन करवाकर सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की माग की है।